
- धर्मशाला में ठहरे युवक की गठरी से निकला विदेशी नोटों का जखीरा
- रायपुर के 3 थानों में दर्ज है मामलें
NCG News desk Raipur:-
रायपुर। रायपुर में एक युवक के पास से लाखों का विदेशी नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने जब गठरी को खोलकर देखा तो उसमें 7 लाख के करीब विदेशी नोट थे। ये नोट अमेरिका, यूरोप और सऊदी अरब देश का था। युवक के पास सबसे ज्यादा अमेरिका के डॉलर बरामद हुए है। आरोपी के पास इन विदेशी नोटों से जुड़े वैध कागजात भी मौजूद नही थे।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज लखानी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नोटों को जब्त कर लिया है।युवक के पास सबसे ज्यादा अमेरिका के डॉलर बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामलें दर्ज है। गुजरात सूरत के रहने वाला फिरोज लखानी स्टेशन रोड के पास स्थित अहीर धर्मशाला में ठहरा हुआ था।अमेरिका-यूरोप-सऊदी अरब के लाखों रुपयों के करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार।
आरोपी के खिलाफ रायपुर के तीन अलग-अलग थानों में 420 जैसे धाराओं में मामलें दर्ज है। ये तमाम थाने आजाद चौक, उरला और राजेंद्र नगर है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे पर भी इस तरह के आरोप है। फिलहाल आरोपी ऐसे ही एक मामलें की पेशी में रायपुर पहुंचा था।अमेरिका-यूरोप-सऊदी अरब के लाखों रुपयों के करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार।

Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









