Accident: अनयिंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, भाजपा जिलाध्यक्ष की मौत

NCG NEWS DESK Kondagaon :-
जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनयिंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी की हालत गांभीर बताया जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के NH 30 का मामला है। जहां एक कार में भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा के जिलाध्यक्ष और भाजपा भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी सवार थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे बच्चें को बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही जिलाध्यक्ष की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और मामले की जांच में जुटी हुई है|

ये भी पढ़े ;-
- अमेरिका-यूरोप-सऊदी अरब के लाखों रुपयों के साथ युवक गिरफ्तार
- नौकर ने खाना नहीं लाने पर मालिक को उतारा मौत के घाट
- महतारी वंदन योजना को लेकर राजनीति गरमाई, राशि अंतरण की तिथि बदलने पर भड़के पीसीसी चीफ, BJP सरकार महिलाओं को दे रही धोखा

Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









