कांवड़ियों की भेष में गांजे की तस्करी,2 आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK महासमुंद। बोल बम की आड़ में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। महासमुंद में पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। आरोपी बोलबम का कपड़ा पहनकर कांवड़ियों की भेष में मोटर सायकल में गांजे की तस्करी कर रहे थे। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक ने कार्यवाई को अंजाम दिया ।
जानकारी के अनुसार , आरोपी ओडिशा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुए बोल बम कांवड़ियों के हुलिए में गेरुआ रंग का कपड़ा पहने हुए एक नीले रंग के R- 15 मोटर सायकल में रखकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे थे। रीवा मध्य प्रदेश जाने की सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ रवाना होकर NH 53 मेन रोड बैतारी चौक के पास पहुंचे। जहां कुछ समय बाद ओडिशा रोड की ओर से एक नीले रंग का R- 15 yamaha का मोटर सायकल आते दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।
आरोपियों ने अपना नाम अभय पटेल पिता अंबिका प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन घोपी थाना मनगवां जिला रीवा मध्य प्रदेश, अमित शुक्ला पिता ज्ञानेन्द्र शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन करहा थाना गंगेव जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमती 7,75000 रुपए बताया जा रहा है। इसके अलावा 2 लाख रुपए की बाइक भी जब्त की हैं।



















