LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कोंडागांव

निर्वाचन कार्य समाप्त कर लौट रहे 3 शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत

Ncg news desk keshakaal :

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहीगांव के समीप बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कोंडागांव से चुनाव कार्य समाप्त कर वापस घर लौट रहे 3 शिक्षकों की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भाग गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम बहीगांव के समीप बुधवार तडक़े करीब 4.30 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें कोंडागांव से निर्वाचन कार्य समाप्त कर वापस घर लौट रहे तीन शिक्षकों में शिवकुमार नेताम (बेड़मा) एवं संतराम नेताम (फरसगांव) की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक शिक्षक हरेंद्र उईके गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने केशकाल अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। शिक्षक शिवकुमार नेताम बोलेरो चला रहा था। यह गाड़ी भी उनकी थी। शिवकुमार नेताम का शव बोलेरो में बुरी तरह फंस गया था। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया । तीनों शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। केशकाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE