LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

कंप्यूटर पर तेजी और स्मार्ट तरीके से करें काम, यहां जानें शॉर्टकट

इंफ़ॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी के इस युग में बिना कंप्यूटर के किसी काम का कल्पना नहीं की जा सकती है। कंप्यूटर हमारी लाइफ़ स्टायल का अहम हिस्सा बन चुका है। आज सभी सरकारी और गैर सरकारी काम जैसे बिजली-पानी के बिल, बुकिंग और बैंकिंग से जुड़े सभी काम के लिए हम ऑनलाइन कंप्यूटर पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में कंप्यूटर पर तेज़ी से काम हो इसके लिए कई शॉर्टकट हैं, जिनसे आप किसी भी काम को चुटकियों में कर सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही शॉर्टकट के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप स्मार्ट तरीक़े से कंप्यूटर पर तेज़ी से अपने काम कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज (Microsoft Windows) यूजर्स के साथ कुछ शॉर्टकट की के बारे में जानकारी शेयर करेंगे। इन शॉर्टकी का यूज करके आप कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कंप्यूटर शॉर्टकट

कंप्यूटर में मुख्य रूप से तीन यूनिट होते हैं। इनमें इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट होता है। हम जो भी इनपुट डालते हैं उसे प्रोसेस कर हमें आउटपुट मिलता है। इनपुट के लिए हम कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल करते हैं। की-बोर्ड में कई तरह की कुंजी (Keys) होती है, जिनसे हम इनपुट देते हैं। यहां हम आपको शॉर्टकट की (Shortcut Keys) के बारे में बता रहे हैं। इनमें Basic Keyboard Shortcut Keys, Alternate Key (Alt), Function Shortcut Keys, Microsoft Word Shortcut Keys, Special Characters Shortcut Keys शामिल हैं। यहां हम आपको सभी कंप्यूटर के शॉर्टकट की (Computer Shortcut Keys In Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

बेसिक कीबोर्ड शॉर्टकट की

Ctrl +A सब सलेक्ट करने के लिए
Ctrl + B टेक्स्ट बोल्ड करने के लिए
Ctrl + C कॉपी करने के लिए
Ctrl + D फॉन्ट के लिए
Ctrl + E सेंटर में लाने के लिए
Ctrl + F सर्च के लिए
Ctrl + G गो टू मैन्यू के लिए
Ctrl + I इटैलिक फॉन्ट के लिए
Ctrl + J टेक्स्ट जस्टिफ़ाई करने के लिए
Ctrl + K टेक्स्ट में हाइपरलिंक जोड़ने के लिए
Ctrl + L बाएं एलाइंमेंट के लिए
Ctrl + M मूव करने के लिए
Ctrl + N नई फाइल के लिए
Ctrl + O फाइल ओपन करने के लिए
Ctrl + P प्रिंट के लिए
Ctrl + Q बंद करने के लिए
Ctrl + R रिलोड और राइट एलाइंमेंट के लिए
Ctrl + S फाइल सेव करने के लिए
Ctrl + U टेक्स्ट अंडरलाइन करने के लिए
Ctrl + V पेस्ट करने के लिए
Ctrl + X कट करने के लिए
Ctrl + Y रीडू करने के लिए
Ctrl + Z अनडू करने के लिए
Ctrl+W – फाइल क्‍लोज करने के लिये

अल्टर्नेटिव की (Alt)

Alt + E : मौजूदा प्रोग्राम में Edit ऑप्शन को ओपन करने के लिए।
Alt + F : मौजूदा प्रोग्राम में फाइल मैन्यू को ओपन करने के लिए।
Alt + F4 : प्रोग्राम या फिर Window को बंद करने के लिए।
Alt + Enter : प्रोपर्टीज देखने के लिए।
Alt + Tab : प्रोग्राम या विंडो स्विच करने के लिए।
Alt + Shift + Tab : पिछले प्रोग्राम या फिर विंडो में स्विच करने के लिए।
Alt + Print Screen : विंडो का स्क्रीनशॉट लेने के लिए।

फंशन शॉर्टकट की

F2: सलेक्ट की गई फाइल का नाम चेंज करने के लिए।
F4: F4 के साथ Alt प्रेस करने पर कंप्यूटर पर ओपन विंडो बंद हो जाती है। इसके साथ ही कंप्यूटर को बंद (शट डाउन) करने के लिए।
F5: विंडोज कंप्यूटर या फिर ब्राउजर में खुली वेबसाइट को रिफ़्रेश करने के लिए।
F6: ब्राउजर के एडरेस बार में जाने के लिए।
F7: Ms Word में Spell and Grammar check के ऑप्शन को इस्तेमाल में ले सकते है।
F8: Computer/Laptop में Windows Install करते समय इसी Key का इस्तेमाल किया जाता है।
F9: Microsoft Word में Document को Refresh कर सकते है। इस Key की मदद से।
F10: सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के मेनू को सेलेक्ट कर सकते है।
F11: किसी भी Software, Browser या Application को Full Screen Mode में चला सकते है।

Prakash Gupta

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE