LIVE UPDATE
धमतरी

आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद

पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राज्यीय क्षेत्रों जिलों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के दिए निर्देश 

धमतरी / आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अन्तर्राज्यीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों कि सघन चेकिंग किये जाने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.नगरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोराई द्वारा प्रति दिन की तरह वाहनों की चेकिंग में सुरक्षा बल लगाया गया था।आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा हमराह स्टाप के पुलिस बेरियर नाका बोराई में पहुंचकर सरप्राईस चेकिंग की जा रही थी।  जहा टाटा हेरियर कार जिसका नंबर क० CG-04 MS- 1627 जो कि उड़ीसा प्रान्त की ओर से आ रहा था।  जिसको रोक कर उक्त वाहन का तलासी लेने पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सामने सीट पर बैठा हुआ मिला जिसका नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम सुब्रत मंण्डल पिता स्व० चंन्द्रकांत मंण्डल निवासी रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर प्रान्त (उड़ीसा) का निवासी होना बताया।आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद 

जिनके पास से एक सफेद रंग का बैग प्राप्त हुआ जिसमे  500-500 रूपये का 100 नोटों का बीस गड्डी प्राप्त हुआ जो कि  10,00,000/- रूपये होना बताया गया । अवैध रूप से इतनी बड़ी मात्रा में नगद लेकर परिवहन करने की दशा में गवाहों के समक्ष विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए धारा 102 जा०फौ० के तहत नगद राशि दस लाख रुपए को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है। आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.देवनाथ सिन्हा,आरक्षक प्रदीप देव,प्रवीण मरकाम, सौरभ साहू आबकारी से गार्ड विक्रांत पुजारी, अशोक नेताम का विशेष योगदान रहा। आचार संहिता में सघन्य चेकिंग के दौरान पकड़े गये लाखों रुपए नगद 

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE