पुलिस कैंप में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली,हालात गंभीर

NCG NEWS DESK :-
कोण्डागांव जिले में एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली है, उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, इस घटना से पुरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. जानकारी मिलते ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, , जवान का नाम वीरेंद्र चिंडा है जो कोण्डागांव जिले के कुधुर पुलिस कैम्प में तैनात थे. जवान पांचवी वाहनी एफ कंपनी का है.
सेना के चौपर से किया रेफर
सीएएफ के जवान वीरेंद्र कुमार चिंडा को जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद उपचार कर रहे डॉ. एस नागुलन ने उनकी स्थिति गंभीर बताया है। वहीं डीएसपी ऑप्शन सतीश भार्गव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, जवान ने किसी दूसरे जवान के बंदूक से स्वयं को गोली मारी है। मामले एएसपी डीआर पोरते ने बताया कि, घायल जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें सेना से चौपर से रेफर किया गया है। फिलहाल गोली किन परिस्थिति में मारा गया है यह जांच का विषय है।
ये भी पढ़े :-
- छात्रों को मिलेगा सायकल, फ्री कोचिंग, 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
- घूरना या जबरन बात करने की कोशिश करना भी यौन अपराध : हाईकोर्ट
- एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा का घर बना चर्चा का विषय



















