Gaurela-Pendra-Marvahi News: डीएफओ पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत

Gaurela-Pendra-Marvahi News: डीएफओ शशिकुमार पर लगा मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मुख्य सचिव के पास लिखित में की गयी शिकायत
NCG News desk Gaurela-Pendra-Marvahi:-
Gaurela-Pendra-Marvahi News मरवाही वनमंडल डीएफओ शशिकुमार के खिलाफ उनके ही विभाग के कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत छत्तीसगढ़ के मुख्यसचिव से किया है। दरअसल बात यह है कि मरवाही वनमंडल के सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी परमेश्वर गुर्जर ने मुख्य सचिव से शिकायत करते हुये कहा है कि मरवाही डीएफओ शशिकुमार उनको लगातार तीन महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुये आ रहे हैं l जिसकी शिकायत उन्होने मुख्यसचिव मंत्रालय रायपुर एवं वनमंत्री से पहले भी किया था पर डीएफओ शशिकुमार के द्वारा उनके ऊपर दबाव बनाकर लिखित में शिकायत वापस लेने को मजबूर कर दिया थाl

गुर्जर ने मिडिया को बताया कि डीएफओ शशिकुमार द्वारा द्वारा पुनः उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके चलते उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो गया है और यदि गुर्जर को कुछ भी होने पर इसका जिम्मेदार डीएफओ शशिकुमार को होना बतलाया है। वहीं अपने उपर लगे आरोपों और शिकायतों पर डीएफओ शशिकुमार ने कहा है कि प्रताड़ना का जो मामला सामने आया है इसकी हम जांच करेंगे और टीम सत्यता की जांच कर आगे देखते हैं क्या कार्यवाही करना है। Gaurela-Pendra-Marvahi

मरवाही वनमंडल में लगातार अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों के द्वारा शिकायतें सामने आ रही है दो दिन पहले भी एसडीओ आर. के. सिदार के खिलाफ फॉरेस्ट गार्ड ने जातिगत गालीगलौच की शिकायत की थी और अब डीएफओ के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत सामने आयी है l अब देखना ये है कि गुर्जर द्वारा मंत्रालय में जो लिखित में शिकायत की गयी है उसका क्या असर पड़ता है l क्या हमेशा की तरह छोटे कर्मचारी अधिकारियो के द्वारा प्रताड़ित होते रहेंगे l ये वही डीएफओ शशिकुमार है जिनके द्वारा संसद द्वारा बनाये गये कानून, सूचना के अधिकार अधिनियम की खुलेआम अवमानना की गयी थी जिसकी शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य सुचना आयोग में की गयी है l Gaurela-Pendra-Marvahi
और पढ़े :-



















