LIVE UPDATE
भारतराजनीति

अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

NCG NEWS DESK :-

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के जींद से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘आप’ हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के हिस्से के रूप में लड़ेगी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं जबकि विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरविंद केजरीवाल ने जींद में पार्टी की ‘बदलाव जनसभा’ में कहा, इस बार पढ़े-लिखे लोगों को वोट दें और अपना बिजली बिल जीरो करें। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ दें, हम नौकरी देंगे। आज हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का है जितना बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी का नहीं है। अब हरियाणा बदलाव मांग रहा है। हमने बीजेपी-कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को हराया दिया।

उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को सत्ता में क्यों बिठाएं जो नौकरी नहीं दे सकते। ऐसे लोगों को सत्ता में बिठाएं जो लोगों को रोजगार दे सकें। आम आदमी पार्टी आज बीजेपी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हम देश की हालत सुधारना चाहते हैं, हम आपको मुफ्त बिजली देना चाहते हैं, हम आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहते हैं, इसलिए ये हमारे पीछे पड़े हैं। जब से हम राजनीति में आए हैं तब से वे हमारे पीछे हैं। उन्होंने आप के ज्यादातर नेताओं को जेल में डाल दिया है। हमने दिल्ली में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल सब ठीक कर दिया, फिर ये मेरे पीछे पड़ गए। अब ये मेरे काम रोकने लगे। मैं पढ़ा-लिखा हूं, मैने दूसरा काम शुरू कर देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केजरीवाल ने कहा कि मैं हरियाणा का बेटा हूं, डरने वाला नहीं हूं। क्या इससे हरियाणा के लोग डर जायेंगे? मेरी 5 मांगें हैं, अगर आप उन्हें पूरा कर देंगे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैं 140 करोड़ लोगों से अनुरोध करता हूं कि सभी के लिए समान शिक्षा प्रदान करें। दूसरी मांग है पूरे देश में अच्छा मुफ्त इलाज मिले, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। पूरे देश में मोहल्ला क्लिनिक खोलें। तीसरा, आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। 3 हजार रुपए का बिल आता है। यह सिर्फ गैस सिलेंडर पर ही खर्च होता है। उसके बाद कुछ नहीं बचता। महंगाई कम हो सकती है, ये मैं साबित करूंगा। महंगाई अपने आप नहीं हो रही है, यह सरकार की साजिश है।

चौथी मांग हर युवा को रोजगार दो। पांचवीं मांग: इस देश में बिजली मुफ्त करो, 24 घंटे सप्लाई दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। आप ऐसा करेंगे या नहीं करेंगे, जो करेंगे उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। हरियाणा के लिए आप सुप्रीमो केजरीवाल ने घोषणा की कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। अक्टूबर में चुनाव हैं, इन 90 सीटों पर AAP उम्मीदवारों को जीत हासिल करनी है। दिल्ली सुधर रही है, पंजाब सुधर रहा है, ऐसे में हरियाणा के बेटे को जिताना हरियाणा की जनता की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE