LIVE UPDATE
भारतराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना-‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से घबराई, भाजपा, राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में केंद्र सरकार और उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में खरगे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हुए हमलों को लेकर भी असम की भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भारी जोश में दिखे और कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री मोदी को सोने ही नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से भाजपा घबरा गई है। असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रोका गया, गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पोस्टर फाड़े गए। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, लेकिन ऐसी घटना कहीं नहीं हुई, जैसी भाजपा शासित असम में हुई है। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है। देश के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने जान दी। नेहरू जी, महात्मा गांधी जी देश की आजादी के कई साल जेल में रहे। आखिर भाजपा के कितने कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। जब देश में आजादी का आंदोलन चल रहा था, तब ये लोग अंग्रेजों से सरकारी नौकरी मांग रहे थे। इसलिए भाजपा के लोग कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खरगे ने आगे कहा कि उत्तराखंड के लोग हिमालय की गोद में रहकर पूरे देश की रक्षा करते हैं और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। लेकिन आज कल प्रधानमंत्री मोदी देश को बचाने का क्रेडिट भी उत्तराखंड के बदले खुद को ही दे रहे हैं। झूठ बोलना मोदी की आदत बन चुकी है। पीएम मोदी ने कहा था कि सभी के खाते में 15 लाख रुपए दूंगा। दो करोड़ नौकरियां दूंगा। किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा। लेकिन कुछ भी नहीं किया।

कांग्रेस सरकारों के कार्यों को गिनाते हुए खरगे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी के बाद बड़े-बड़े कारखाने, संस्थान और बांध बनवाए थे। इनसे लोगों को रोजगार मिला। कांग्रेस देश के गरीबों के लिए मनरेगा और फूड सिक्योरिटी लेकर आई। देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया है। मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूलते रहे और चीन अरुणाचल, लद्दाख में कब्जा करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्निवीर योजना और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि यूजीसी नोटिफिकेशन आया है कि अब विश्वविद्यालयों में आरक्षण नहीं होगा। भाजपा सरकार नौकरियां छीन रही है और बच्‍चों को तंग कर रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोषी अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए। भाजपा सरकार बेटी के हत्यारों को बगल में लेकर घूमती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा आई थी, भाजपा सरकार ने उसकी भी अनदेखी की। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरुरी है।

भाषण के आखिर में खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE