LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

धान खरीदी की बढ़ाई गई तारीख जानिये अब कब तक होगी धान खरीदी

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में धान खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढाकर 4 फरवरी कर दिया है. इससे पहले राजधानी रायपुर में सीएम साय ने बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान धान खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाए जाने की बात कही थी. जिसके बाद अब इस पर मुहर लग गई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवकाश के दिन भी होगी धान की खरीदी

बता दें कि, सीएम साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में इस साल टूटा धान की खरीदी का रिकार्ड

छत्तीसगढ़ में बीते साल हुई 1 लाख 8 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल टूट चूका है. राज्य में किसानों को चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है. अब तक बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदी हुई है. बताया जा रहा है कि, प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है. इसको देखते हुए 31 जनवरी तक धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि राज्य में इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का परिपालन सुनिश्चित करते हुए किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं. उल्लेखनीय है कि 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है. मिलर्स द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है. अब तक 101 लाख 85 हजार 181 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 91 लाख 13 हजार टन धान का उठाव किया जा चुका है.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE