LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

कड़ी पत्ता के लाभदायक, चमत्कारी फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान रोजाना करे सेवन

Curry Leaves Benefits :-

कड़ी पत्ते का इस्तेमाल अक्सर अपने घर में खाने का सवाद बढ़ने के लिए करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कड़ी पत्ता पेट से लेकर स्किन तक के लिए काफी लाभदायक होगा। कड़ी पत्ता को आयुर्वेद मेंऔषधि का दर्जा दिया गया हैं क्योकि इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट कैंसर: गांठ को सामान्य बदलाव समझकर न करें अनदेखा
October 24, 2026
प्रेग्नेंसी में ब्रेस्ट के बदलाव आम हैं, पर नई गांठ या असामान्य स्राव को नजरअंदाज न करें। जानें लक्षण, जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कढ़ी पत्ते की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडक पहुंचाता है जिससे पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके उपयोग से शरीर में मौजूद बैड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं रोजाना कड़ी पत्ते के सेवन से क्या मिलते है चमत्कारी फायदे

कड़ी पत्ता के हैं अनेक फायदे

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल: 49 मेडिकल ऑफिसर्स को मिलेगी ट्रेनिंग
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर्स की देखभाल के लिए 49 डॉक्टरों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ में NHM और ECHO इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दांतों की सड़न करे कम 

करी पत्ते ओरल हेल्थ के लिए भी खाए जा सकते हैं. इन पत्तों को चबाने पर दांतों के बैक्टीरिया दूर होने में मदद मिलती है, दांतों की सड़न (Cavity) दूर होती है और ये पत्ते डिस-इंफेक्टेंट की तरह काम करते हैं. बहुत से टूथपेस्ट में भी करी पत्ते पाए जाते हैं.

पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त

जिन लोगों को पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपज होती है उन लोगों को कड़ी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। कड़ी पत्ता पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, साथ ही साथ पेट संबंधित सारी समस्याओं को दूर रखता है। पाचन तंत्र को रखने के लिए इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं। आप चाहे तो दही या छाछ के साथ भी कड़ी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर: देर से पहुंच रहे 90% मरीज, लक्षण पहचानें
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में हर साल पैंक्रियाज कैंसर के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज तीसरी-चौथी स्टेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंखों की रोशनी

कड़ी पत्ते में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आंखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए और शरीर में विटामिन ए की पूर्ति करने के लिए कड़ी पत्ते का सेवन एक बहुत ही अच्छा उपाय है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों में हो रही समस्याएं जैसे डैंड्रफ, खुजली, ड्राइनेस, आदि समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ी पत्ता बहुत ही अच्छा उपाय है। बालों के लिए आप कड़ी पत्ते का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही साथ आप चाहे तो इसका तेल बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं। यह दोनों ही उपाय बालों की हर समस्या के लिए फायदेमंद है। यह बालों को गहराई से साफ करते हैं और विकास में मदद करते हैं। कड़ी पत्ते के तेल को हल्का गुनगुना करके सिर में मसाज करने से डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

वजन कम करे

कड़ी पत्ते का सेवन करने से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। हर रोज सुबह खाने के पहले कड़ी पत्ते को चबाने से भोजन आसानी से पच जाता है, साथ ही साथ कैलोरीज बर्न करने में भी मदद मिलती है।

डायबिटीज की समस्या को दूर करें

कड़ी पत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। रोजाना सुबह 5-6 पत्ते चबाने से या इसका रस निकालकर खाली पेट पीने से डायबिटीज की समस्या दूर हो जाती है। कड़ी पत्ते में पाए जाने वाले गुण शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को कड़ी पत्ता चबाने की सलाह दी जाती है।

रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ा

नमन कहते हैं करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और बीमारी से उबारने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बीमारी पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन हर व्यक्ति को प्रतिदिन करना जरूरी है। सुबह खाली पेट 7 से 8 पत्तियों को चबाने के बाद एक ग्लास पानी पी लेना चाहिए।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE