नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, 129 वोट से साबित किया बहुमत

NCG NEWS DESK PATAN :-
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। वोटिंग के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इस दौरान सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 वोट चाहिए था। दरअसल, 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग हटकर एनडीए के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद 12 फरवरी को सदन में विश्वास मत हासिल करना था।

हालांकि, इससे पहले राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ‘खेला होगा’ कहकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया। इसके बाद सभी दलों ने अपने विधायकों को एकजुट करने को लेकर मोर्चाबंदी शुरू कर दी थी। कांग्रेस ने अपने विधायकों को पहले ही हैदराबाद भेज दिया तो राजद ने अपने विधायकों को तेजस्वी आवास पर दो दिनों तक रोके रखा। भाजपा भी अपने विधायकों को कार्यशाला के नाम पर बोध गया ले गई।
ये भी पढ़े :-

- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 50 कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स का समन
- Lok Sabha Elections : क्या टीएस सिंह देव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? टीएस बाबा का दवा जीतेंगे आधी सीटे
- दोस्तों के सामने पति ने अपनी पत्नी को किया निर्वस्त्र, गाड़ी में बैठाकर ऐसे ही घुमाया, शोर मचाने पर जान से मारने की दी धमकी
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









