संजय रूंगटा ग्रुप के एनुवल फंक्शन में सिंगर आदित्य नारायण की बद्तमीजी, वीडियो बना रहे फैंस को माइक से मारा, मोबाइल छीनकर फेंका

NCG NEWS DESK BHILAI :-
हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण जितने सभ्य व शालीन हैं, उनके पुत्र आदित्य नारायण उतने ही तुनकमिजाजी। जी हां, इसी आदित्य ने छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित संजय रूंगटा ग्रुप के एनुवल फंक्शन में एक छात्र फैन का न सिर्फ मोबाइल छीन कर फेंक दिया बल्कि उसे माईक से मारा भी। आपको बता दें कि आदित्य कई बार सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा ही अपना तेवर पहले भी दिखा चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

गौरतलब हो कि हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण के पुत्र आदित्य नारायण विगत दिनों भिलाई में रूंगटा कालेज में आयोजित लाइव कंसर्ट में प्रोग्राम दें रहे थे। सैकड़ों मोबाइल के साथ कई छात्र और फैन उनके प्रोग्राम का विडियो बना रहे थे तभी वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल छिन कर आदित्य ने दर्शकों की भीड़ में फेंक दिया। इस बात को लेकर इंटरनेट मीडिया पर आदित्य के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आदित्य नारायण का लाइव कंसर्ट था, जिसमें वह खुले मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे।
इस दौरान एक उत्साहित युवक मंच के पास से उनका वीडियो बना रहा था। गाना गाते गाते आदित्य उस युवक के पास पहुंचे तथा अचानक उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और दूर फेंक दिया, साथ ही उनके हाथ को माइक से मार दिया। दूसरे लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। थोड़ी देर में ही वह वीडियो सभी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा।

आदित्य नारायण के इस व्यवहार को लेकर लोग उन पर इंटरनेट मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। बता दें कि आदित्य नारायण इस तरह के व्यवहार के लिए बदनाम हैं। साल भर पूर्व उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मी से बदसलूकी की थी। इसे लेकर भी लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर आदित्य नारायण के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी।
ये भी पढ़े :-

- नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, 129 वोट से साबित किया बहुमत
- Lok Sabha Elections : क्या टीएस सिंह देव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? टीएस बाबा का दवा जीतेंगे आधी सीटे
- PNB Bank Bharti 2024 : पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका, बस चाहिए ये योग्यता
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









