LIVE UPDATE
बॉलीवुड

संजय रूंगटा ग्रुप के एनुवल फंक्शन में सिंगर आदित्य नारायण की बद्तमीजी, वीडियो बना रहे फैंस को माइक से मारा, मोबाइल छीनकर फेंका

NCG NEWS DESK BHILAI :-

हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण जितने सभ्य व शालीन हैं, उनके पुत्र आदित्य नारायण उतने ही तुनकमिजाजी। जी हां, इसी आदित्य ने छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित संजय रूंगटा ग्रुप के एनुवल फंक्शन में एक छात्र फैन का न सिर्फ मोबाइल छीन कर फेंक दिया बल्कि उसे माईक से मारा भी। आपको बता दें कि आदित्य कई बार सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा ही अपना तेवर पहले भी दिखा चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
तुषार कपूर को 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, पुलिस को फर्जी होने का शक
तुषार कपूर को 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, पुलिस को फर्जी होने का शक
November 3, 2026
अभिनेता तुषार कपूर को बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी मिली। मुंबई पुलिस की शुरुआती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब हो कि हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण के पुत्र आदित्य नारायण विगत दिनों भिलाई में रूंगटा कालेज में आयोजित लाइव कंसर्ट में प्रोग्राम दें रहे थे। सैकड़ों मोबाइल के साथ कई छात्र और फैन उनके प्रोग्राम का विडियो बना रहे थे तभी वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल छिन कर आदित्य ने दर्शकों की भीड़ में फेंक दिया। इस बात को लेकर इंटरनेट मीडिया पर आदित्य के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आदित्य नारायण का लाइव कंसर्ट था, जिसमें वह खुले मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे।

इस दौरान एक उत्साहित युवक मंच के पास से उनका वीडियो बना रहा था। गाना गाते गाते आदित्य उस युवक के पास पहुंचे तथा अचानक उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और दूर फेंक दिया, साथ ही उनके हाथ को माइक से मार दिया। दूसरे लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया। थोड़ी देर में ही वह वीडियो सभी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का निर्देश
दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का निर्देश
November 3, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC द्वारा दीया मिर्जा का प्रदूषण-मुक्त दिवाली वीडियो हटाने पर नाराजगी जताई और उसे सोशल मीडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदित्य नारायण के इस व्यवहार को लेकर लोग उन पर इंटरनेट मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। बता दें कि आदित्य नारायण इस तरह के व्यवहार के लिए बदनाम हैं। साल भर पूर्व उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मी से बदसलूकी की थी। इसे लेकर भी लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर आदित्य नारायण के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ रिलीज: पहले दिन के दर्शकों ने रणबीर, यश और VFX को सराहा
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ रिलीज: पहले दिन के दर्शकों ने रणबीर, यश और VFX को सराहा
November 5, 2026
रामायण फिल्म रिलीज: रणबीर-यश के अभिनय और VFX पर दर्शकों की राय नितेश तिवारी की 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE