LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

सिटी बसों का टेंडर होगा निरस्ती, बसों का संचालन ना करने वाले ऑपरेटर को नोटिस जारी

NCG NEWS DESK Raipur ;-

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के अध्यक्षता में जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाईटी की बैठक रेडक्रास सभाकक्ष में हुई। इसमें नगर निगम से निविदा अनुसार बसों के रखरखाव के लिए राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद, बसों का संचालन मार्ग पर पूर्ण रूप से नही किये जाने पर सिटी बस ऑपरेटर को विधिवत नोटिस देकर अनुबंध को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी सहमति बनी कि आरडीयूपीएसएस की किसी भी बस को कंडम नही किया जायेगा, क्योकि बसों की आयु दस वर्ष से कम हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में यह भी तय किया गया कि अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में पंडरी बस स्टैण्ड कें 24 अवैध कब्जाधारी व्यवसायियों के नजराना शुल्क को वार्षिक गणना के स्थान पर मासिक गणना के आधार पर किया जायेगा। पंडरी बस स्टैण्ड के ऐसे 6 दुकानदार जिनका व्यवसाय होटल है जिन्हें होटल कार्य संचालन हेतु किचन वाशबेसिंग, डायनिंग एरिया, कैश कांउटर स्टोरेज आदि चीजों के लिए जगह की आवश्यकता होती है जो एक दुकान में संभव नही है,  उन्हे एक दुकान के साथ लगी हुई 1 अतिरिक्त दुकान विधिवत परीक्षण उपरांत दिया जायेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में बहुत दिनो से बंद पडे रेस्टोरेंट को आमजनता की सुविधा हेतु सुरभि थाली रेस्टोरेन्ट को निर्धारित मासिक किराया के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही 06 माह के भीतर नई निविदा की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के प्रथम एवं द्वितीय तल की दुकानों के लिए पूर्व में जारी निविदा में दिये गये ऑफसेट दर काफी अधिक होने के कारण वर्तमान में प्रथम एवं द्वितीय तल की दुकानों के लिए पूर्व के ऑफसेट दर का परीक्षण किये जाने के उपरांत वर्तमान दर अनुसार नई निविदा एवं आबंटन किये जाने हेतु जोन क्रमांक 06 को अधिकृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में लिए निर्णय के अनुसार अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में पार्किंग शुल्क की वसूली हेतु न्युनतम वार्षिक ऑफसेट प्राइस 60 लाख रू. निर्धारित करने तथा निविदा स्वः सहायता समूह जो फर्म/सोसायटी पंजीकरण में पंजीकृत हो और नगर निगम रायपुर क्षेत्राधिकर में कार्यरत हो उनके मध्य निविदा करने के लिए निविदा जारी किये जायेगा। अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव के द्वितीय तल में स्थित डोरमेट्री हेतु पूर्व में निर्धारित वार्षिक दर को वर्तमान प्रचलित दर अनुसार पुनरीक्षित किया जाकर जोन क्रमांक 06 के माध्यम से आबंटन किया जायेगा।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE