LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़अंबिकापुर

फर्जी खाता खुलवाकर लाखों की ठगी, मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप बरामद

NCG NEWS DESK Ambikapur :-

रोजगार दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर फर्जी खाता खुलवाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल एवं थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी विजय पाल कंचनडीह जिला गोरेला पेंड्रा मारवाही हाल मुकाम अम्बिकपुर ने थाना मणीपुर में 10 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी गोरेला पेंड्रा मारवाही का स्थाई निवासी है। वर्ष 2022 में उसके रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य महंत जो कि एक कम्पनी में मैनेजर हैं ओर काफी लोगों का पंजीयन कर रोजगार दिला रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रार्थी रोजगार की तलाश में परसापाली आकर देखा तो आदित्य महंत कई लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लेकर घर बैठे सामान पैकिंग करने का काम जिसमें प्रतिमाह 10-12 हजार रुपये का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु पंजीयन कर रहा था। प्रार्थी द्वारा भी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज देकर अपना मौक़े पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया। पंजीयन के पश्चात प्रार्थी द्वारा आदित्य महंत से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया जो आदित्य महंत से सम्पर्क नही हो सका।

22 जनवरी को गुजरात पुलिस द्वारा प्रार्थी के घर आकर प्रार्थी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के खाते की रकम की अफरातफरी करने का नोटिस प्राप्त होने पर प्रार्थी द्वारा पता करने पर पता चला कि आदित्य महंत द्वारा प्रार्थी का आईडी कार्ड एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर प्रार्थी के नाम की फर्जी खाते का उपयोग कर अन्य व्यक्ति के खाते से कुल 11,62,939/- रुपये की राशि की अफरातफरी किया है।

प्रार्थी के नाम से अन्य बैंक में भी फर्जी रूप से खाता खोला गया है एवं उक्त खाते मे लेनदेन किया गया है। खाते के सम्बन्ध में प्रार्थी को कोई जानकारी नहीं थी। गुजरात पुलिस के आने पर धोखाधड़ी की जानकारी प्रार्थी को हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम को डाल्टेनगंज झारखण्ड रवाना किया गया था। पुलिस ने आरोपी का पता तलाश कर पकडक़र पूछताछ की।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE