LIVE UPDATE
बीजापुर

लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

NCG NEWS DESK Bijapur :-

जिले के उसूर थाना व डीआरजी की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली आरपीसी सदस्य काका लालैया और काका रामा को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली मारुड़बाका का रहने वाले थे। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 09 सितंबर 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम लगाये थे। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण काका रामबाई 30 वर्ष निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी।

वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोडिय़ाम शंकर के अपहरण की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं।

ये भी पढ़े :-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE