LIVE UPDATE
अपराधशिक्षाहमर छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर शाहिद अली के खिलाफ  420 का मामला दर्ज….!!

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर शाहिद अली के खिलाफ  420 का मामला दर्ज….!!

NCG News desk Raipur :- 

छत्तीसगढ़ के राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद अली के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला मुजगहन थाना (सेजबहार) में दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी शाहिद अली के विरुद्ध  विश्वविद्यालय के ही एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल ने एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने कहा गया है कि डॉक्टर शाहिद अली ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों का उपयोग करके विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर का पद हासिल किया है। उनके दस्तावेजों के जारीकर्ता संस्थानों के साथ ही गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से मिले प्रमाण पत्र की असलियत की पुष्टि की जा सकती है।

दो प्रोफेसर के बीच पुराना विवाद

निडर छत्तीसगढ़  टीम को यूनिवर्सिटी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शैलेंद्र खंडेलवाल और शाहिद अली दोनों ही वर्तमान में  एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं । दोनों के बीच लंबे समय  से नौकरी हासिल करने की बात को लेकर विवाद चल रहा है शाहिद अली कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शैलेंद्र खंडेलवाल पर इल्जाम लगा चुके हैं और अब शैलेंद्र खंडेलवाल ने थाने पहुंचकर शाहिद अली के खिलाफ FIR दर्ज करवायी है। सूत्रों के अनुसार  अब शाहिद अली पूरे मामले से बचने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शाहिद अली के विरुद्ध  गिरफ्तारी जैसी कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की है।शा हिद अली के खिलाफ धारा 420,467 ,468,471,34 के तहत केस दर्ज किया गया है। ऐसे गंभीर आरोपों के चलते  पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है !

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
WhatsApp मैसेज विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री पर लगाए मारपीट के आरोप
November 5, 2026
रायगढ़ में WhatsApp मैसेज से शुरू हुए विवाद में महिला पत्रकार ने भाजपा नेत्री और करीब 10 लोगों पर घर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE