तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, भरे बाजार में गिरा पेड़, पति पत्नी की मौत

NCG NEWS DESK
धमतरी : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बेमौसम हुए इस बारिश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच आज धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां साप्ताहिक बाजार में तेज आंधी तूफान से एक पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर पति पत्नी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बड़ी मशक्कत से आधे घंटे बाद दोनों के शव को निकाला गया।
बता दें कि आज ही गरियाबंद में 3 बच्चों और 1 महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई, दरअसल बेमौसम बारिश और आंधी तूफान से गिरे आम को इकट्ठा करने यह बच्चे आम पेड़ के नीचे इकट्ठा थे। इसी दौरान इन पर बिजली गिरने से जहां 1 बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे रायपुर रेफर किया गया है।
Read more:-अज्ञात नवजात की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी..जांच में जुटी पुलिस
तो वहीं 3 लोगों का इलाज गरियाबंद जिला चिकित्सालय में जारी है घटना जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर भिलाई की है। जहां के आम बगीचा में बिजली गिरने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने बच्चों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां से एक गंभीर को रायपुर रिफर करना पड़ा।



















