LIVE UPDATE
रायपुर

EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी,अब महापौर एजाज ढेबर की होगी गिरफ्तारी?

Ncg news desk Raipur :-

चुनावी समर के बीच छत्तीसगढ़ में लगाताार EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बीते दिनों से EOW और ACB की टीम शराब और कोयला घोटले के मामले में कई अधिकारियों और नेताओं के ठीकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि शुक्रवार को EOW और ACB के अधिकारियों ने रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के ठीकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ईओडब्‍ल्‍यू ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ अख्तर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर छापा मारा है। EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद ये कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार EOW की टीम ने महापौर एजाज ढेबर के भाई अख्तर ढेबर, हनिफ और अनवर ढेबर के घर और संस्थानों में भी रेड मारी है। साथ ही अनवर के बेटों ने नाम से जेल रोड स्थित वेनिंगटन कोर्ट में भी दबिश दी। EOW की जांच की आंच अब ढेबर बंधुओं के परिजन तक भी पहुंच गई। EOW सूत्रों के अनुसार अब ढेबर परिवार के रायपुर जेल रोड होटल समेत वीआईपी चौक स्थित फार्म हाउस, जमीनें, नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास वीसी शुक्ल चौक स्थित बिल्डिंग, मुंबई और दिल्ली स्थित संपत्तियों की जांच भी कर रही है।

दूसरी ओर शुक्रवार को एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए अरुणपति त्रिपाठी के साथ कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट पेश किया गया। बताया जा रहा है कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को तीसरी बार रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी की गई है, क्योंकि बिहार से अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के संकेत अधिकारियों ने दिए है। गुरुवार को आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। त्रिपाठी, बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE