LIVE UPDATE
रायपुर

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत

NCG NEWS DESK  Raipur :-

राजधानी में शोभायात्रा के दौरान चाकूबाजी में हत्या का मामला सामने आया है. देर रात टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाकला में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुए विवाद के बाद जमकर चाकूबाजी हुई. इस ताबड़तोड़ चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घटना में जान गवाने वाले युवक का नाम आर्यन तोमर बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने हत्या और धारा 294,323, 506, 307, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल की रात 10.30 बजे शोभायात्रा में पुराने आपसी विवाद को लेकर आरोपी शुभम गिरी, जयेश गिरी, रवि तोण्डे, सूरज नंदे द्वारा संगम पैलेस के पास बोरियाखुर्द में चाकू से आर्यन तोमर, शुभम चंद्राकार, समीर साहू, सिद्धांत निषाद पर चाकू से हमला कर दिया. आर्यन तोमर निवासी बोरिया खुर्द RDA कॉलोनी की मृत्यु हो गई है. वहीं शुभम चंद्राकर, समीर साहू, रवि घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • शुभम गिरी संतोषी नगर मानसपुरम मोड़
  • जयेश गिरी अक्षत कॉलोनी बोरियाखुर्ड
  • रवि तोण्डे डुंडा मुझगहन
  • सूरज नंदे RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द
  • एक नाबालिक

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
November 5, 2026
महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE