LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़

पटवारी की मिली सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी

NCG NEWS DESK Sarangarh-Bilaigarh :-

जिले में एक पटवारी की लाश उसके घर में बिस्तर में संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक शव करीब तीन से चार दिन पुराना है और शव में सूजन भी थी। घर से 3 से 4 शराब की बोतलें बरामद की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ थे। सोमवार रात को बेडरूम में शव मिला। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना परिजन और भटगांव थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोकेश मानिकपुरी की लाश बेडरूम के बिस्तर में पड़ी हुई थी। लाश के मुंह और नाक में खून लगा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बिलासपुर से फॉरेंसिक और रायगढ़ से डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। साथ ही मकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पटवारी के हत्या होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पटवारी की मौत कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। इधर जानकारी के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी शादी शुदा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह घर में अकेला था और परिवार के लोग रिश्तेदार के यहां बरमकेला गए हुए थे। शनिवार को आखिरी बार स्टाफ के लोगों ने ही पटवारी को देखा था। उसके बाद की जानकारी किसी को भी नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट डॉ. समीर कुमार कुर्रे और भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने बताया कि बॉडी 4 दिन पुरानी है। घटना स्थल पर ब्लड को देखकर ही जांच की जा रही है। मौके से 3-4 शराब की बोतलें भी बरामद की गई है, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। फिंगरप्रिट एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। यह हत्या है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE