प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात करने पर मुकरा..युवती के प्रेग्नेंट होने जाने पर पटवारी बहन करती रही आरोपी भाई की अबॉर्शन करवाने में मदद… कलेक्टर ने किया सस्पेंड

NCG NEWS DESK राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में महिला पटवारी के भाई ने दलित युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं दलित युवती का गर्भपात भी करवा दिया। कई दिनों तक शिकायत की फाइलें थाने में घूमती रही, क्योंकि यह दुष्कर्म महिला पटवारी के भाई ने किया था। हालांकि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए रायपुर पुलिस ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब रायपुर के कलेक्टर ने पटवारी सोनम सिंह को निलंबित कर दिया है। महिला पटवारी काफी समय से अपने भाई का बचाव कर रही थी। लेकिन अब पुलिस के जाल में फंस गई है।
यह है पूरा मामला
महिला पटवारी के भाई अजय ठाकुर ने राजनांदगांव के बसंतपुर की रहने वाली दलित युवती से प्यार मुहब्बत की बातें की। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने युवती से शादी की बात कही थी। लेकिन परिवार के लोग नहीं माने तो दोनों के बीच विवाद हुआ। अजय ने अपनी पटवारी बहन सोनम से भी लड़की को मिलवाया था। युवती बार बार शादी के लिए कहती रही मगर आरोपी उसका फायदा उठाता रहा।
युवक दलित युवती का शारीरिक शोषण शादी के नाम पर करता रहा। इसके बाद वो गर्भवती हो गई। आरोपी की पटवारी बहन ने एक दो बार नहीं गलत ढंग से युवती का 6 बार गर्भपात कराया। हर बार युवती को भरोसा दिलाते थे कि उससे युवक शादी करेगा। मगर बार-बार दलित युवती को सिर्फ धोखा मिला। अब अंत में तंग आकर युवती ने थाने जाकर अपने प्रेमी आरोपी अजय के खिलाफ शिकायत की और भाई-बहन के बारे में बताकर कार्रवाई की मांग की। ये देख आरोपी अजय भाग गया, जबकि पटवारी को पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार कर लिया था।








