NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की

दंतेवाड़ा में लौह अयस्क तस्करी का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लौह अयस्क की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़ा, जो अवैध रूप से लौह अयस्क से भरे हुए थे। ये ट्रक मनोज मौर्य नाम के ऑपरेटर द्वारा पोकलेन मशीन से भरे गए थे। इन ट्रकों को एसआर मार्ग के जरिए पालनार होते हुए रायपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर इन वाहनों को पकड़ लिया। NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की
एनएमडीसी का सख्त कदम: ठेकेदारों के काम पर रोक
घटना की जांच के बाद एनएमडीसी (NMDC) ने अवैध तस्करी में शामिल ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। मबी साइडिंग में ठेकेदार आरसी प्रसाद की मशीन तस्करी में पकड़े जाने के बाद एनएमडीसी ने उनके सभी कार्यों पर रोक लगा दी है। इसके बाद बचेली के ठेकेदार हरिशंकर मुखर्जी को नए कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की
बीटीओए संस्था पर भी गिर सकती है गाज
हालांकि, दोनों घटनाओं में बीटीओए (बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन) से पंजीकृत वाहन शामिल नहीं थे, लेकिन ठेकेदारों और ऑपरेटरों की मिलीभगत के कारण संस्था पर भी दबाव बन रहा है। अवैध तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते संस्था पर कड़ी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की
ट्रक मालिकों की मांग: तस्करों के खिलाफ हो FIR
बीटीओए संस्था के पदाधिकारियों ने दंतेवाड़ा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने तस्करी में शामिल ट्रकों के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने की अपील की है ताकि तस्करी के सभी जिम्मेदार चेहरे सामने आ सकें। NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की
वन विभाग करेगा सख्त कार्रवाई: जांच नाका जल्द स्थापित होगा
वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मांडवा ने बताया कि तस्करी पर लगाम कसने के लिए एसआर मार्ग पर जल्द ही जांच नाका लगाया जाएगा। हालांकि, स्टाफ की कमी के कारण जांच में कुछ चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन विभाग जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगा। NMDC ने ठेकेदारों पर कसा शिकंजा: अवैध तस्करी में पकड़े गए वाहनों पर एक्शन, ट्रक मालिकों ने जांच की मांग की









