LIVE UPDATE
बलरामपुर

वाड्रफनगर वन विभाग की सतत कार्रवाई, दो दिनों में दो पिकअप अवैध लकड़ी समेत जप्त

छत्तीसगढ़ | बलरामपुर-वाड्रफनगर बलरामपुर वनमंडल अधिकारी अशोक तिवारी के निर्देशानुसार व एसडीओ वाड्रफनगर अनिल सिंह पैकरा और वनपरिक्षेत्र अधिकारी रामनरायण राम के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा 24×7 वनों की निगरानी की जा रही है। हर गांव में मुखबीर तैनात कर वनों की अवैध कटाई पर रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को रेगई जंगल में एक पिकअप अवैध रूप से लकड़ी लोड कर रहा था। वन विभाग को सूचना मिलते ही पिकअप को जंगल में पकड़ा गया, लेकिन तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अगले दिन 18 अक्टूबर 2024 को एक और पिकअप, रजखेता जंगल से वाड्रफनगर के कॉलेज रोड से गुजरते समय पकड़ा गया। विभाग की तत्परता से पिकअप को कॉलेज के पास पकड़ लिया गया, लेकिन इस बार भी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पकड़े गए पिकअप का क्रमांक UP 64 CT 2471 है, जिसका मालिक दिलीप कुमार, पिता स्व. आत्मा प्रसाद, निवासी रजपुरी खुर्द, देवगढ़, थाना कोतवाली अंबिकापुर, सरगुजा है। जब्त की गई लकड़ी और पिकअप की कीमत 11.97 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, और वन विभाग की सतत निगरानी जारी है। वाड्रफनगर वन विभाग की सतत कार्रवाई, दो दिनों में दो पिकअप अवैध लकड़ी समेत जप्त

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE