जगदलपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल

किलेपाल के पास एंबुलेंस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत
जगदलपुर: जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर किलेपाल के पास गुरुवार तड़के हुए एक भीषण हादसे में एक एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार डॉक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जगदलपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल
ब्रेन स्ट्रोक मरीज को ले जाते वक्त हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को जगदलपुर रेफर किया गया था। रात ढाई बजे एंबुलेंस ने जगदलपुर के लिए प्रस्थान किया, लेकिन सुबह करीब चार बजे किलेपाल के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जगदलपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल
राहत और बचाव कार्य, पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। डॉक्टर और ड्रेसर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जगदलपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल
परिवारों में शोक, प्रशासन से मुआवजे की मांग
इस दर्दनाक हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। जगदलपुर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल



















