LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरणविदेश

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : देश के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान का हाल भी यही है। दोपहर में ऐसी गर्म हवाएं चल रही है कि बाहर निकलना मुश्किल है। दिल्ली में सोमवार को भी दो जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक और इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान है। नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ मौसम: 30 अक्टूबर से घटेगी बारिश, रातें होंगी ठंडी
छत्तीसगढ़ मौसम: 30 अक्टूबर से घटेगी बारिश, रातें होंगी ठंडी
October 30, 2026
चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ने से छत्तीसगढ़ में 30 अक्टूबर से बारिश घटेगी। आसमान साफ होने पर रात के तापमान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को मिलेगी गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी के इस प्रकोप के बीच अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी से राहत की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज गर्मी रहेगी। रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक से जब पूछा गया कि क्या आज से लू से राहत मिलेगी तो उन्होंने कहा, ‘हां, इसकी प्रबल संभावना है।’

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान को नुकसान, पटवारी हड़ताल से सर्वे पर सवाल
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान को नुकसान, पटवारी हड़ताल से सर्वे पर सवाल
November 1, 2026
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से कई जिलों में तैयार धान की फसल प्रभावित हुई। पटवारी हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार से उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रेन बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण भारत में आज (मंगलवार) और आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर: बस्तर में ऑरेंज अलर्ट, 15 जिलों में बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर: बस्तर में ऑरेंज अलर्ट, 15 जिलों में बारिश की चेतावनी
November 3, 2026
चक्रवात 'मुरासु' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। बस्तर के 5 जिलों में ऑरेंज, रायपुर-दुर्ग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE