LIVE UPDATE
अपराधभिलाई

Durg Land Scam: सिम्पलेक्स MD संगीता शाह की अग्रिम जमानत खारिज, 4.50 करोड़ का फर्जीवाड़ा; अब ‘चाय कनेक्शन’ पर टिकी निगाहें!

Durg Land Scam: सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की MD संगीता शाह और उनके पति की अग्रिम जमानत याचिका दुर्ग कोर्ट से खारिज। 4.50 करोड़ के फर्जीवाड़े में सुपेला पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार। पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी।

Durg Land Scam: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और सियासी गलियारों में इस वक्त Durg Land Scam को लेकर भारी हलचल मची हुई है। हाई-प्रोफाइल Simplex Castings Ltd जमीन घोटाले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह को दुर्ग जिला न्यायालय (Durg District Court) से करारा झटका लगा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Durg Land Scam: अदालत ने शाह दंपत्ति की Anticipated Bail Application (अग्रिम जमानत याचिका) को सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। लेकिन इस बीच, पुलिस की सुस्ती और एक बड़े अफसर के ‘Chai Connection’ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों तक तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Court की सख्त टिप्पणी: ‘यह गंभीर और सुनियोजित फर्जीवाड़ा है’

Durg Land Scam: जेल जाने के डर से शाह दंपत्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि:

“प्रथम दृष्टया (Prima Facie) यह धोखाधड़ी और सुनियोजित फर्जीवाड़े का एक बेहद गंभीर मामला है।”

Durg Land Scam: आपको बता दें कि सुपेला थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर ही शाह दंपत्ति के खिलाफ IPC Sections 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत गंभीर धाराओं में नामजद FIR दर्ज की है।

4.50 करोड़ के Land Scam की इनसाइड स्टोरी

Durg Land Scam: सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर (FIR) के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ ग्राम कोहका-जुनवानी स्थित एक बेहद कीमती जमीन है। आरोप है कि:

  • झूठा सौदा (Fake Deal): शाह दंपत्ति ने इस विवादित जमीन को पूरी तरह क्लियर बताकर 50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया।

  • एडवांस डकारा: शिकायतकर्ता से सौदे के नाम पर 10 लाख रुपये का एडवांस भी ले लिया गया, लेकिन रजिस्ट्री के वक्त आरोपी मुकर गए।

  • करोड़ों का लोन (Commercial Loan Fraud): पीड़ित को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पता चला कि आरोपियों ने इसी जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बैंक से करीब 4.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कमर्शियल लोन उठा रखा है।

जांच भटकाने के लिए पुलिस पर ही कीचड़ उछालने की कोशिश!

Durg Land Scam: जब शाह दंपत्ति को लगा कि कानून का फंदा कसने वाला है, तो उन्होंने एक नया पैंतरा चला। खुद को बचाने और पुलिस पर दबाव (Pressure) बनाने के लिए आरोपियों ने जांच अधिकारी (Investigating Officer) पर ही बेबुनियाद और झूठे आरोप लगा दिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रसूखदार अपराधियों द्वारा जांच को भटकाने और मुख्य 4.50 करोड़ के घोटाले से ध्यान हटाने की यह एक सोची-समझी रणनीति थी। हालांकि, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर उनकी इस चाल को नाकाम कर दिया।

गिरफ्तारी पर सस्पेंस: क्या ‘साहब की चाय’ बचा रही है जान?

Durg Land Scam: आरोपियों के सियासी रसूख और बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि सुपेला पुलिस का दावा है कि वे पूरी तरह एक्शन मोड में हैं और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।

Durg Land Scam: लेकिन बड़ा सवाल यह है कि Bail Dismiss होने के बाद भी ‘मैडम’ की गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हुई? सूत्रों की मानें तो पुलिस महकमे के ही एक बेहद सीनियर अधिकारी से उनके करीबी संबंध इस कार्रवाई के आड़े आ रहे हैं। विभाग के भीतर ही यह चर्चा जोरों पर है कि ये ‘बड़े साहब’ अक्सर मैडम के घर चाय पीने जाते हैं। अब देखना यह है कि सुपेला पुलिस इस ‘VVIP चाय वाले रसूख’ के आगे झुकती है या आरोपियों को जेल भेजकर कानून का राज कायम करती है।

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE