LIVE UPDATE
भारत

साइको किलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच दिनों से घूम-घूमकर महिलाओं पर कर रहा था हमला

NCG NEWS DESK बोकारो : अपनी पत्नी की हत्या के बाद कई महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाले साइको किलर अजय रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बोकारो के चंद्रपुरा इलाके में पिछले पांच दिनों से घूम-घूमकर महिलाओं पर हमले कर रहा था।

उसका आतंक इस कदर था कि उसपर पुलिस को दस हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा था। पुलिस ने बोकारो जिले के सभी थानों को उसकी तस्वीर भेजकर अलर्ट किया था। शुक्रवार को भी उसने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शोभा मिश्रा नामक महिला के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया था। बुरी तरह से जख्मी हालत में वह बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत हैं। इसी हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज में लोगों ने अजय रविदास को भागते हुए देखा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने घटना स्थल से हमला में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया था। शुक्रवार की रात उसे चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के राजाबेड़ा हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। वह एक दुकान में सिगरेट खरीदने गया था, जहां उसे देखकर स्थानीय युवकों ने पुलिस को सूचना दी।

बताया गया कि इन युवकों ने साइको किलर की सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर देखकर उसकी पहचान की। अजय रविदास गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर निवासी किन्नू रविदास का पुत्र है। 3 जुलाई को उसने चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली स्थित घर में पत्नी की हत्या करने के बाद घर बंद कर भाग गया था।

इसके बाद उसने पांच जुलाई को स्वांग कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र पवन रविदास की पत्नी गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर जब वह फरार हो गया तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की थी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE