LIVE UPDATE
बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़

रेलवे मैनेजर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या…पटरी पर सिर और धड़ मिले अलग-अलग

NCG NEWS DESK बिलासपुर। जिले में रेलवे के मैनेजर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लिया है। मैनेजर की लाश लालखदान फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत हालत में मिली है। सिर और धड़ अलग-अलग था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान की धानमंडी के पास विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी राजेश उरांव (45) के रूप में हुई। राजेश मूल रूप से सक्ती जिले के बाराद्वार के रहने वाले थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राजेश जीएम कार्यालय में चीफ मटेरियल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद वह घर से निकल गए थे। देर रात होने पर परिजनों ने उन्हें फोन भी किया था। लेकिन उन्होंने ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद परिजनों ने उनके दोस्तों को भी फोन किया था। अगले दिन उनकी मौत की खबर सामने आ गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE