आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत…

NCG NEWS DESK बिलासपुर।जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 45 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक ग्राम खुडूभाठा निवासी (45) पिता भागवत तिवारी और गौरीशंकर केवंट (45) लाला केवंट को लेकर खेत में काम करने गया था। दोपहर को बारिश के साथ गरज चमक हुई और दोनों बारिश से बचने पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।वहीँ आस-पास के खेतों में कम कर रहे अन्य लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरे देखा तब उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









