LIVE UPDATE
भारत

पति की गैरहाजिरी में पुलिसकर्मी प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी

NCG NEWS DESK उत्तराखंड : उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति, पत्नी और वो का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पति नहीं बल्कि पत्नी गैर मर्द के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ी गई. जिसके बाद पति ने हंगामा खड़ा कर दिया और वह पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे में बंद कर ताला लगाकर पुलिस को बुलाने चला गया. इससे पहले कि पुलिस घर आती, पत्नी ने किसी को घर बुलाया और ताला तुड़वाकर प्रेमी को वहां से भगा दिया. मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया. मजिस्ट्रेट के सामने पति-पत्नी के बयान दर्ज कराए गए. पुलिस का कहना है कि पति की ओर से तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी.

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मेडिकल चौकी क्षेत्र का है. पीड़ित नैनीताल निवासी बताया जा रहा है और वह हल्द्वानी में रहकर व्यापार करता है. पति ने बताया कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं. उसकी पत्नी एक अस्पताल में काम करती है. उसने बताया कि बुधवार को वह कुछ सामान लेने जब घर पहुंचा, तो दरवाजा और खिड़कियां सब बंद थीं. उसने कई आवाजें लगाईं लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. लगातार आवाजें लगाने पर करीब 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला, तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई. उसने अंदर देखा, तो एक युवक पुलिस की वर्दी में मौजूद था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कालाढूंगी में तैनात है आरोपी पुलिसकर्मी

जिसके बाद उसने पत्नी से युवक के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. इससे पहले कि पुलिसकर्मी कमरे से बाहर निकल पाता, पति ने मौका पाते ही कमरा बंद किया और ताला लगाकर पुलिस को बुलाने चला गया. वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा. जब वह पुलिस को लेकर घर पहुंचा, तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और पुलिसकर्मी वहां नहीं था. उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने किसी को बुलाकर ताला तुड़वा दिया और अपने प्रेमी को भगा दिया. पूछताछ में पता चला कि अंदर जो पुलिसकर्मी था, वह कालाढूंगी में तैनात है.

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति ने पुलिस को नहीं दी तहरीर

पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मेडिकल पुलिस चौकी पहुंचे. पति ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को मौके से भगा देने का आरोप लगाया. हल्द्वानी के कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने इस बारे में कहा कि चौकी पर हंगामे को देखते हुए दोनों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा दिए गए हैं. पति की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद ही केस दर्ज कर जांच की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE