LIVE UPDATE
राजनीति

AAP नेता आतिशी ने फिर बोला हमला,‘बिना चेकअप, नॉन एमबीबीएस डॉक्टर ने बनाया केजरीवाल का डाइट प्लान’..

NCG NEWS DESK New Delhi :-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से अपील की थी कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहते हैं और इंसुलिन फिर से शुरू करना चाहते हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी के वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल और डॉक्टर की मुलाकात का विरोध किया। इसके साथ ही केजरीवाल को इंसुलिन लेने की जरूरत से भी इनकार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च में दिखीं नेहा बोरा, क्यों हुई चर्चा?
October 13, 2026
सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी के साथ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की मौजूदगी चर्चा में है। जानिए CJP आंदोलन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतिशी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 300 से ऊपर जा रहा है। ऐसे में कोई भी डॉक्टर यह नहीं कहेगा कि 300 से ऊपर का शुगर लेवल बिना इंसुलिन के कंट्रोल हो सकता है। आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल बीते 30 साल से डायबिटीज के मरीज हैं। लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन के वकील ने केजरीवाल के इंसुलिन लेने की जरूरत का विरोध किया है।

आतिशी का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि एम्स के डॉक्टर से बात की गई है। एम्स के डॉक्टर बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल को क्या जरूरत है। जेल प्रशासन ने कहा कि एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि केजरीवाल यदि सही डाइट चार्ट फॉलो करेंगे तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर से बात करने की जरूरत नहीं है, न ही उन्हें इंसुलिन की जरूरत पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का समन
October 22, 2026
स जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के तीन नेताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतिशी ने कहा कि हम आज एम्स के डॉक्टर की सच्चाई बताना चाहते हैं। तिहाड़ जेल ने एम्स के डॉक्टर का पक्ष तो रखा लेकिन हैरानी की बात यह है कि अरविंद केजरीवाल की एम्स के किसी डॉक्टर से मुलाकात नहीं करवाई गई। एम्स के किसी डॉक्टर ने अरविंद केजरीवाल का चेकअप नहीं किया। अरविंद केजरीवाल को एम्स के किसी डायबिटीज के डॉक्टर को नहीं दिखाया गया।

आतिशी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डाइट चार्ट किसी डायबिटीज के डॉक्टर ने नहीं बनाया। बल्कि एम्स के न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट से एक स्टैंडर्ड डाइट चार्ट लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस डाइट चार्ट पर साइन करने वाली डॉक्टर, डायबिटीज की डॉक्टर नहीं हैं। यहां तक कि डाइट चार्ट पर साइन करने वाली डॉक्टर का प्रोफाइल यह दिखाता है कि वह एक एमबीबीएस डॉक्टर भी नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आतिशी ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जो 30 साल से शुगर के रोगी हैं, जिनका ईडी कस्टडी में शुगर लेवल 45 तक गिर गया था, उनके लिए एम्स से इस प्रकार का कंसल्टेशन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए अदालत को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE