LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

छात्रा का रेप करके बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक लड़के ने छात्रा के साथ रेप करके उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और फिर छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तो लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड कर दी। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है|

जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई । इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी। आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE