LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने की खुदकुशी फांसी लगाने से पहले उसने अपने हाथ के काटी नसे..पुलिस को छात्रा के हाथ का लिखा मिला सुसाइड नोट.. जाने क्या हैं वजह

NCG NEWS DESK बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 10वीं की छात्रा ने हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को खाना खाकर सब सो गए थे। जब परिजन सोकर उठे तब घटना के बारे में उन्हें जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा की 10वीं का पेपर बिगड़ गया था। तब से वह परेशान रहती थी। 15 दिन पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सिम्स के डाक्टरों की टीम ने छात्रा की जान बचा ली थी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े;-छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण..बिलासपुर,धमतरी से लेकर कई जिलो में मिले कोरोना संक्रमित मरीज.. बीते 24 घंटो में सामने आए आंकड़ों ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के मुताबिक सकरी निवासी काजल पात्रे पिता स्व. ईश्वर पात्रे (16) 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने बड़े पापा अन्नू पात्रे के घर लोफंदी घूमने आई थी। करीब ड़ेढ़ माह से रिश्तेदार के घर पर ही रह रही थी। 11 अप्रैल की रात काजल खाना खाकर घर के अन्य सदस्यों के साथ सो गई। कल बुधवार की सुबह पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली। तब काजल कमरे से गायब मिली। इसके बाद परिजन पानी पीने के लिए किचन में गए। तब काजल का शव फांसी के फंदे पर मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक काजल के एक हाथ पर कटने का निशान था, जिससे खून बह रहा था। इसके बाद परिजनों ने कोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

फांसी पर लटकने से पहले छात्रा काजल ने ब्लेड से अपने बायें हाथ की नस को काटने के लिए सात बार काटने की कोशिश की है। इससे बहुत ज्यादा खून बह गया था। इसके बाद उसने दुपट्टा से फंदा बनकर रसोई कक्ष में फांसी लगाई है। पुलिस ने घटना स्थल से ब्लेड जब्त किया है। परिजन ने आत्महत्या करने के कारण के बारे में जानने से इनकार किया है।

11 अप्रैल की रात 11.30 बजे खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। कालज अपनी बड़ी मम्मी के साथ सोई थी। सुबह पांच बजे स्वजन सोकर उठे। रसोई कक्ष में गए तो काजल का शव फांसी पर लटकते हुए मिला। बड़ी मम्मी के बिस्तर में एक कागज मिला। इसमें लिखा है कि छोटू के बिना नहीं जी पाऊंगी। छोटू की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद से काजल परेशान रहती थी। वह अपनी इच्छा से बड़े पापा के घर लोफंदी चली गई, ताकि मानसिक स्थिति सामान्य हो जाए। इसके बाद भी वह तनाव से बाहर नहीं निकल पाई।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE