लाइफस्टाइल

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह 2 मई तक और एपी त्रिपाठी 25 अप्रैल तक रहेंगे ईओडब्ल्यू की रिमांड में

Ncg news desk Raipur :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आबकारी घोटाले के मामले में ईडी की रिपोर्ट पर ईओडब्ल्यू की दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी के 14 दिन बाद अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को जेल भेजने का आदेश हुआ है। मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी में से दो आरोपियों की न्यायिक रिमांड का ईओडब्ल्यू का आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

अनवर ढेबर और अरविंद सिंह 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे। वहीं तीसरे आरोपी एपी त्रिपाठी 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में रहेंगे। अपर न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में तीनों के लिए यह आदेश दिया है

इसके अलावा अरविंद सिंह ने जज से इच्छा मृत्यु मांगी है। अरविंद सिंह के आवेदन पर जज ने कहा कि आप वकील के जरिए नियमतः आवेदन लगवाएं। उस पर अलग से सुनवाई होगी। 18 तारीख को ईओडब्ल्यू की रिमांड खत्म होने पर अरविंद कोर्ट में पेश किए गए थे। इसी दौरान उन्होंने इच्छा मृत्यु का लगाया आवेदन।

3 अप्रैल को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से निकलते ही ईओडब्ल्यू की टीम ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 4 अप्रैल को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया था, तब से लगातार अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को ईओडब्ल्यू रिमांड पर ले रही थी। 18 तारीख को रिमांड खत्म होने पर सबको पेश किया गया।

ये भी पढ़े :-

पुलिस विभाग में बंपर तबादले, एक साथ 161 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, यहां जानें किसे-कहां मिली पोस्टिंग

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज