LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ उपजेल में बंदियों की पिटाई मामले में सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड

NCG News desk Sarangarh:-

सारंगढ़। सारंगढ़ उपजेल में बंदियों की पिटाई मामले में सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड हो गए है l सारंगढ़ उप जेल में बंदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना संज्ञान में आने पर मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छ०ग० रायपुर द्वारा खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटना की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सारंगढ़ उपजेल में बंदियों की पिटाई मामले में सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड

पुरे मामले में मण्डावी द्वारा 28.02.2024 को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की गई तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है। सारंगढ़ उपजेल में बंदियों की पिटाई मामले में सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंडl

और पढ़े :- 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE