LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

जी हां यहां सड़क बनती नहीं है पहले बिगड़ती है उसके बाद फिर बनाया जाता है।स्वयं पीडब्ल्यूडी मंत्री कहते हैं कि “विकास से पहले समस्याएं तो आएंगी ही।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

समस्याएं आए नहीं तो समाधान कैसा।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अंडा से द्वारिकाडीह पहुंच मार्ग बन रहा है या कहे बिगड़ रहा है। सड़क में डामरीकरण का काम हो चुका है और चलने से पहले ही दरारे आनी शुरू हो गई है पहली बारिश में ही सड़क की बर्बादी का मंजर लोग देख रहे हैं।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

6 करोड़ की सड़क छह माह भी नही टिकी नई सड़क में मरम्मत का क्या काम

अंधेर गर्दी का अंदाजा आप लगा सकते हैं जो सड़क 6 माह में 6 करोड़ की लागत से बननी थी उसे बनाने में ही ठेकेदार ने साल भर गुजार दिया। अब जब बनकर तैयार हुई तो सड़क में दरार आनी शुरू हो गई।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

अब इसे रेत के सहारे फीलिंग क्या जा रहा है मतलब नई सड़क में मरम्मत का काम हो रहा है।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

नई सड़क 6 माह भी नहीं टिक पाई इसे बने 1 माह भी नहीं हुआ है और दरारें आनी शुरू हो गई।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नहीं डलवाया मोबाइल नंबर

इस सड़क में पहले से ही भ्रष्टाचार तय हो गया था आपस में कमीशन खोरी भी हो गई होगी तभी अधिकारियों ने इसकी सूचना पटल में अपना मोबाइल नंबर भी डालना जरूरी नहीं समझा या ठेकेदार से नहीं डलवाया गया। अक्सर सूचना पटल में अधिकारियों का मोबाइल नंबर डाला जाता है लेकिन रोड निर्माण करने वाली धमतरी की शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम में जो कोताही अधिकारियों ने भी बरती है वह भी उजागर हो गया है। अधिकारियों को शायद पता था कि भ्रष्टाचार से बनने वाली सड़क में शिकायतों का अंबार मोबाइल में नहीं झेल पाएंगे। जिसके चलते मोबाइल नंबर ही सूचना पटल में अंकित नहीं किया गया।

भाजपा के पदाधिकारी अब जनदर्शन में करेंगे शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकर ने बताया कि 10 दिन में ही सड़क उखड़ने लगी है अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही और भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका अंदाजा इस सड़क के निर्माण से आप लगा सकते हैं जल्द ही कलेक्टर से शिकायत की जाएगी।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

घटिया क्वालिटी के मुरूम का भी हुआ है इस्तेमाल

उतई मंडल के महामंत्री मुकेश चंद्राकर ने बताया कि घटिया क्वालिटी के मुरूम का इस्तेमाल किया गया है अच्छे से मुरूम फीलिंग नहीं हुआ है जिसके चलते सड़क मे दरार आ गई है। जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

सड़क बनने से पहले बिगड़ने लगी, लीपापोती शुरू, पीडब्ल्यूडी मंत्री के क्षेत्र में अंधेर भ्रष्टाचार

ग्राम अंडा के उपसरपंच अमित चंद्राकर, पंच यशवंत बंजारे, ग्रामीण राम कुमार ढीमर, अजय चौहान, तेज चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, पम्मी चंद्राकर, विजय बंजारे और अन्य ग्रामीणों ने फोटो सहित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। और इस निर्माण कार्य की जांच की मांग करेंगे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE