LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग के मामले में भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, प्लाटिंग के लिए डंप की गई निर्माण सामग्री जप्त, मार्ग संरचना को किया गया था ध्वस्त, वैशाली नगर जोन क्षेत्र में 10 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग का मामले में हुई कार्यवाही

NCG NEWS DESK भिलाई नगर/ भिलाई निगम ने फिर एक बार अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर वैशाली नगर की जोन आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग पर आज कार्यवाही को अंजाम दिया है। वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 एरिया में नकटा तालाब के पास नाला से लगा हुआ प्लाट में अवैध प्लाटिंग की जानकारी निगम को मिली थी।

बिना देर किए जोन क्रमांक दो की टीम ने अवैध प्लाटिंग वाले स्थल पर पहुंचकर जेसीबी एवं डंपर की मदद से 1 ट्रिप गिट्टी एवं रेत को जप्त किया। अवैध प्लाटिंग के लिए गिट्टी और रेत को डंप किया गया था। लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की तैयारी धड़ल्ले से चल रही थी। इनके मंसूबे पर भिलाई निगम ने पानी फेर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अवैध प्लाटिंग के लिए जो रास्ता तैयार किया गया था उस मार्ग संरचना को निगम ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है ताकि कोई भी वाहन प्लाट के भीतर प्रवेश न कर सके इसके साथ ही बिल्डिंग मटेरियल भी इस रास्ते से न ले जा सके। अवैध प्लाटिंग के लिए बकायदा चुना मार्किंग से प्लॉट कटिंग एवं मुरूम से प्लॉट को समतल बनाने का काम किया जा रहा था। चूना मार्किंग, मुरूम एवं पोल को भी जेसीबी ने हटा दिया है। मौके पर कोई भी व्यक्ति कार्यवाही के दौरान मौजूद नहीं हुआ।

प्लाट किसकी है इसके बारे में विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग से ली जा रही है और इसके मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस प्लाट से लगे ठीक दूसरे प्लाट पर भिलाई निगम ने अवैध प्लाटिंग कर्ताओं पर पूर्व में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है।

अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के दौरान वैशाली नगर की जोन आयुक्त येशा लहरें, कार्यपालन अभियंता अमरेश कुमार लोहिया, सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, स्वच्छता विभाग के कर्मचारी अंजनी सिंह तथा राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE