LIVE UPDATE
भारत

Boycott of elections: कंगना रनौत को दो बुजुर्गों ने वोट देने से किया साफ इनकार

NCG NEWS DESK Shimla:-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां में 80 साल से ऊपर दो बुजुर्गों ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए अपना वोट नहीं डाला है। भरमौर मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर जब इलेक्शन कमीशन की टीम बुजुर्गों के घर पर जाकर वोट डलवाने के लिए पहुंची तो वहां पर इन बुजुर्ग वोटरों ने पंचायत की राय का हवाला देकर वोट डालने के बहिष्कार का ऐलान करते हुए वोट डालने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार गुफी देवी पत्नी मेहतू राम व सोधा नई पंचायत की राय से सहमति करते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया है। बता दें कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र मंडी में आता है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस वजह से किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

बता दें कि, भरमौर की ग्राम पंचायत बड़ग्रां में स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों से सड़क व पलानी पुल का निर्माण न होने को लेकर लोगों से चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने बाकायदा प्रशासन व संबंधित विभाग को भी अवगत करवा दिया था। इसके बाद विभाग ने यहां पर चार ट्रक पुल के लिए बनाए गए सामान को पलानी नाले में भी फेंका था। हालांकि उस वक्त लोगों को उम्मीद जगी थी कि शायद इस पुल का काम अब शुरू हो जाएगा। लेकिन करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी काम शुरू न होने को लेकर लोगों ने एक बार फिर अनदेखी का आरोप प्रशासन और विभाग पर लगाया।

1 जून को भी होगा चुनाव का बहिष्कार

लोगों का कहना है कि प्रशासन ने स्थानीय लोगों के मुंह को बंद करने के लिए पुल निर्माण का सामान गिराने का काम किया था। लिहाजा लोगों ने पंचायत में एक बार फिर से निर्णय लिया है कि आने वाले 1 जून को यहां पर होने वाले लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इसी कड़ी में जब मंगलवार को इलेक्शन कमीशन की टीम सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों के वोट घर पर डलवाने के लिए वहां पहुंची तो यहां पर दो बुजुर्गों ने अपना वोट देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने पंचायत का हवाला देते हुए कहा कि सड़क व पुलिस थाना न होने को लेकर पंचायत की राय है कि इस बार के होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़े :-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE