
CBI ने GST अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा
रायपुर – CBI ने राजधानी रायपुर में सेंट्रल जीएसटी (CGST) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये अधिकारी व्यापारी से 5 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। रायपुर में CBI का बड़ा एक्शन: सेंट्रल GST के दो अधिकारी 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
CBI की रेड, करेंसी टावर के पास रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी
CBI ने शुक्रवार रात रायपुर स्थित CGST कार्यालय पर छापा मारा और अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान CGST अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय के रूप में हुई है। व्यापारी लाल चंद अठवानी से रिश्वत लेते हुए इन्हें तेलीबांधा स्थित करेंसी टावर के पास गिरफ्तार किया गया। रायपुर में CBI का बड़ा एक्शन: सेंट्रल GST के दो अधिकारी 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
34 लाख की रिश्वत मांगी गई थी, CBI ने ट्रैप लगाया
CBI के मुताबिक, दुर्ग के व्यवसायी लाल चंद अठवानी की “द वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी” कंपनी पर 28 जनवरी को CGST की टीम ने छापा मारा था। जांच में कथित अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद अधीक्षक भरत सिंह ने केस को निपटाने के लिए 34 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। व्यापारी ने इसकी शिकायत CBI से कर दी, जिसके बाद अधिकारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया गया। रायपुर में CBI का बड़ा एक्शन: सेंट्रल GST के दो अधिकारी 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
5 लाख लेते पकड़े गए, 5 दिन की रिमांड पर भेजे गए
31 जनवरी 2025 को CBI ने इस मामले में FIR दर्ज की और 2 फरवरी को आरोपी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों अधिकारियों को विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। रायपुर में CBI का बड़ा एक्शन: सेंट्रल GST के दो अधिकारी 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				









