LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 परिणाम: पेंड्रा और गौरेला में बड़ा उलटफेर

पेंड्रा में निर्दलीय राकेश जालान ने रचा इतिहास

पेंड्रा नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। पेंड्रा में इससे पहले कोई अध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल तक नहीं जीत सका था। जीत के बाद राकेश जालान ने अपनी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं और खासकर महिलाओं को दिया। उन्होंने वादा किया कि दूसरे कार्यकाल में पेंड्रा नगर पालिका का विकास कार्य दोगुनी रफ्तार से होगा।छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 परिणाम: पेंड्रा और गौरेला में बड़ा उलटफेर

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 परिणाम: पेंड्रा और गौरेला में बड़ा उलटफेर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गौरेला में भाजपा के मुकेश दुबे की बड़ी जीत

गौरेला नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने निर्दलीय शकीला बेगम को 4591 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद मुकेश दुबे ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौरेला के विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।पेंड्रा और गौरेला में बड़ा उलटफेर

निकाय चुनाव परिणामों में पार्षद सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

पेंड्रा नगर पालिका (कुल 15 वार्ड)

  • भाजपा: 7
  • कांग्रेस: 6
  • निर्दलीय: 2

गौरेला नगर पालिका (कुल 15 वार्ड)

  • भाजपा: 9
  • कांग्रेस: 5
  • निर्दलीय: 1

मरवाही नगर पंचायत (कुल 15 वार्ड)

  • भाजपा: 7
  • कांग्रेस: 6
  • गोंडवाना पार्टी: 1
  • निर्दलीय: 1

इस चुनाव में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन नतीजों का बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE