LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के निमधा स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई, जबकि कुछ ही घंटों बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों ने समय रहते महिला को जिला अस्पताल रेफर नहीं किया, जिससे उसकी जान चली गई। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिला की हालत, फिर भी नहीं किया रेफर

परिजनों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जब महिला की हालत गंभीर हो गई और अधिक ब्लीडिंग होने लगी, तब उसे सुबह 4 बजे आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

19 घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में रोका, नहीं मिली एंबुलेंस

परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को 19 घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में रोका गया और जब उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई, तब उसे रेफर किया गया। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूर होकर परिजनों को किराए की गाड़ी से मरीज को अस्पताल ले जाना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

डॉक्टर का बयान: समय पर लाते तो बच सकती थी जान

जिला अस्पताल के डॉक्टर विपिन ने कहा कि यदि महिला को समय रहते अस्पताल लाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण अधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

महतारी एक्सप्रेस सेवा पर भी उठे सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। यह योजना जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत चलाई जाती है, जो गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए 24×7 निशुल्क सेवा प्रदान करती है। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

महतारी एक्सप्रेस सेवा से जुड़ी मुख्य बातें:

✔ यह पूरी तरह से निशुल्क सेवा है।
✔ गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाने और वापस छोड़ने के लिए होती है।
✔ अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी रेफरल ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाती है।
✔ इसमें आवश्यकतानुसार पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात होता है।
✔ सेवा का लाभ लेने के लिए 102 नंबर पर कॉल करना होता है। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों की मांग: दोषियों पर हो कार्रवाई

मृतका की मां सोमवारी बाई ने कहा कि यदि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने समय पर ध्यान दिया होता और प्रसूता को रेफर कर दिया होता, तो उसकी जान बच सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE