जिला कलेक्ट्रेट में नौकरी का मौका ना गंवाएं, जानिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी

NCG NEWS DESK बस्तर: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आया है सरकारी नौकरी का शानदार मौका। दरअसल, बस्तर के जिला कलेक्ट्रेट के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 01 जून से शुरु हो गई है। 23 जून को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 77 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें चयनित आवेदकों को 15,000 रुपए से 62,000 रुपए तक की सैलरी मिल सकती है। रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला कलेक्ट्रेट, बस्तर को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से ही प्रस्तुत कर सकेंगे। बता दें कि कुरियर या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पदों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिले के आधिकारिक वेबसाइट bastar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण
- शीघ्रलेखक वर्ग-03 (पद संख्या-01)
- सहायक ग्रेड-03 (पद संख्या-37)
- स्टेनोटायपिस्ट (पद संख्या-05)
- वाहन चालक (पद संख्या-10)
- भृत्य (पद संख्या-09)
- फर्राश (पद संख्या-02)
- अर्दली (पद संख्या-02)
- चौकीदार (पद संख्या-03)
- प्रोसेस सर्वर (पद संख्या-03)
- स्वीपर (पद संख्या-01)
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंड
Collector Office Recruitment 2023 नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, व अनुभव अलग-अलग हैं। आवेदक जिला आधिकारिक लिंक bastar.gov.in में जाकर अपनी योग्यता व अन्य मानदंड चेक कर सकते हैं। विशेष वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।



















