LIVE UPDATE
धमतरी

दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा: दीवारों में दरारें, छत से टपकता पानी, छात्राओं की पढ़ाई पर असर

दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा: दीवारों में दरारें, छत से टपकता पानी, छात्राओं की पढ़ाई पर असर

धमतरी। दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा, जिले के शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय दुगली की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। विद्यालय का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। दीवारों में गहरी दरारें, छत से टपकता पानी और खिड़कियों का टूटकर गिरना – ये सब मिलकर एक बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।

? दरारों और टपकती छत के बीच बैठती हैं छात्राएं

विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन बारिश के मौसम में टपकती छतों और टूटती दीवारों के बीच पढ़ाई करना जोखिम भरा बन गया है। कई स्थानों पर छत की परतें गिर चुकी हैं, जिससे कक्षाओं में बैठना भी खतरे से खाली नहीं।दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? छात्राओं की गुहार, प्रशासन बेपरवाह

विद्यालय की छात्राओं ने बार-बार प्रशासन से भवन की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शाला विकास समिति की अध्यक्ष आशा राम वट्टी ने बताया कि प्रशासन को कई आवेदन और समाधान शिविरों में जानकारी देने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत नहीं हुई है।दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा

? पढ़ाई हो रही बुरी तरह प्रभावित

प्रभारी प्राचार्य पूर्णिमा सोम ने बताया कि भवन की खस्ता हालत के बारे में अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया गया था। बीते वर्ष कुछ मामूली मरम्मत की गई थी, लेकिन इस वर्ष लगातार बारिश ने स्थिति और भी खराब कर दी है। इससे छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो रहा है।दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा

?️ मरम्मत के लिए भेजा गया प्रस्ताव

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के.आर. साहू ने जानकारी दी कि भवन की स्थिति को देखते हुए मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। शासन से राशि स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।दुगली कन्या विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE