दुर्ग
		
	
	
दुर्ग निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने 6 में से 5 सीटों पर किया कब्जा, अहिवारा में बागी प्रत्याशी की जीत

Durg Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की 6 निकाय सीटों में से 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि अहिवारा में भाजपा के बागी प्रत्याशी ने बाजी मारी। दुर्ग नगर निगम में भाजपा की अल्का बाघमार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।दुर्ग निकाय चुनाव 2025
WhatsApp Group   Join Now 
Facebook Page  Follow Now 
YouTube Channel Subscribe Now 
Telegram Group  Follow Now 
Instagram Follow Now 
Dailyhunt Join Now 
Google News Follow Us!
दुर्ग नगर निगम: अल्का बाघमार की ऐतिहासिक जीत
- भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को 67,295 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
- अल्का बाघमार को कुल 1,07,642 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 40,347 वोट मिले।
- दुर्ग नगर निगम में भाजपा ने 40 वार्ड, कांग्रेस ने 12 वार्ड, और निर्दलीयों ने 8 वार्ड जीते।
अहिवारा परिषद: भाजपा के बागी विद्यानंद कुशवाहा ने मारी बाजी
- भाजपा से बागी होकर निर्दलीय लड़े विद्यानंद कुशवाहा ने जीत हासिल की।
नगर पंचायतों के नतीजे
- धमधा: भाजपा की श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने कांग्रेस की सुनीता गुप्ता को 1,723 वोटों से हराया।
- उतई: भाजपा की सरस्वती साहू ने कांग्रेस की हीरादेवी वर्मा को 321 वोटों से हराया।
- पाटन: भाजपा के योगेश निक्की भाले ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
कुम्हारी और अमलेश्वर के नतीजे
- कुम्हारी: भाजपा की मीना वर्मा ने 4,650 वोटों से जीत दर्ज की।
- अमलेश्वर: भाजपा के दयानंद सोनकर ने 350 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
उपचुनाव परिणाम
- भिलाई: भाजपा की शिवकुमारी ललित यादव विजयी।
- रिसाली: कांग्रेस के राहुल राय ने जीत हासिल की।
- चरोदा: भाजपा ने अपनी सीट पर कब्जा जमाया।
 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				 
				









