LIVE UPDATE
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

निर्वाचन आयोग ने दिया झटका: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में जुड़ेगा हनुमंत कथा आयोजन का खर्च,

NCG NEWS DESK Manendragarh ;-

छत्तीसगढ़ के आचार संहिता के बीच चिरमिरी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन कराया गया था। जो कि, कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्चे में जुड़ेगा। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
मनेंद्रगढ़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डिंग करने चढ़ा युवक, इलाज के दौरान मौत
मनेंद्रगढ़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डिंग करने चढ़ा युवक, इलाज के दौरान मौत
September 3, 2026
एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में तीन मंजिला मकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा 28 वर्षीय युवक हाईटेंशन तार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हुए थे। हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजकों के नाम का जिक्र करते हुए कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को मंच पर बुलाया और उनका सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर निर्वाचन आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए सरोज पांडेय को नोटिस जारी किया था।

सरोज ने दिया चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब 

चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि, वे इस कार्यक्रम की आयोजक नहीं हैं और ना ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का प्रचार हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि, उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं करवाया है। लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम स्थल की करवाई गई वीडियोग्राफी और कांग्रेस की शिकायत को आधार बनाया। साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कबूलनामें के आधार पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में कार्यक्रम का खर्च जोड़ने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एमसीबी के पोंड़ी कन्या छात्रावास में 67 छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
एमसीबी के पोंड़ी कन्या छात्रावास में 67 छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
September 30, 2026
एमसीबी जिले के पोंड़ी छात्रावास में छत का प्लास्टर गिर रहा है, पंखों से चिंगारी निकल रही है और पानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 50 लाख किये खर्च 

आपको बता दें कि, अब तक कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जो खर्च ब्यौरा दिया है। उसके आधार पर 5 मई तक 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए हैं। हालांकि चुनावी खर्च सीमा 90 लाख है और अभी सरोज 29 लाख 37 हजार 179 रुपये खर्च कर सकती हैं। अगर धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च 30 लाख से ऊपर जाता है तो भाजपा प्रत्याशी तय खर्च सीमा से ज्यादा राशि खर्च करने के मामले भी फंसती नजर आएंगी। क्योंकि चिरमिरी में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम भव्य तौर पर आयोजित हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
मनेंद्रगढ़ में बिना फार्मासिस्ट चल रहे 3 मेडिकल स्टोर बंद, औषधि प्रशासन की कार्रवाई
मनेंद्रगढ़ में बिना फार्मासिस्ट चल रहे 3 मेडिकल स्टोर बंद, औषधि प्रशासन की कार्रवाई
October 27, 2026
मनेंद्रगढ़ में औषधि प्रशासन की जांच के दौरान फार्मासिस्ट नदारद मिलने पर 3 मेडिकल स्टोर अगले आदेश तक बंद कराए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE