LIVE UPDATE
दुर्ग

बीजेपी पार्षद द्वारा लगाया गया फर्जी जाति प्रमाण पत्र संबंधी आरोप बेबुनियाद: इंजीनियर सलमान

NCG News desk Bhilai:-

भिलाई। बीते दिनों नगर पालिक निगम भिलाई के बीजेपी पार्षद भोजराज आसटकर के द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ सामूहिक रूप से एक प्रेस वार्ता लिया था जिसमें इंजीनियर सलमान जो की भिलाई वार्ड क्रमांक 35 के वर्तमान पार्षद है, की जाति को फर्जी बताया गया था। जिस पर सलमान ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मेरी जाति कुंजड़ा (राइन) है जो कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग में ही आता है मेरे दाखिल खारिज, स्थानांतरण प्रमाण पत्र में भी मेरी जाति कुंजड़ा दर्ज है मेरे पिता और चाचा की भी शिक्षा भिलाई में ही हुई है हम लोग भिलाई में 1984 से बहुत पहले के मूल निवासी है इन सभी आधार पर ही मेरा अस्थायी और स्थायी जाति प्रमाण पत्र बना है! मुझे संवैधानिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है फिर भी किसी भी प्रकार का जांच होता है तो मैं उसमे पूरा सहयोग करूगा। आप सब भिलाई वासी एवं वार्ड वासी को बताना चाहता हु कि भोजराज आसटकर के द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद , झूठे एवं सस्ते राजनीति से प्रेरित है।फर्जी जाति प्रमाण पत्र ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फर्जी जाति प्रमाण पत्र

आसटकर जी तो सिर्फ राजनीति कर रहे हैं! खुद उन्होंने अपनी जाति प्रमाण पत्र कलार जाति का बनवाया है जबकि वह मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र का मूल निवासी है और वह खुद अपने आप को भोजराज सिन्हा बताता है जबकि उसके सारे कागज में भोजराज आसटकर लिखा हुआ है,जबकि आसटकर छत्तीसगढ़ में डड़सेना कलार सिन्हा समाज के अंतर्गत नहीं आता है भोजराज का नाम मतदाता सूची,आधार कार्ड, पेन कार्ड में भोजराज आसटकर के नाम से उल्लेखित है चुनाव में आरक्षण का लाभ लेने के लिए भोजराज सिन्हा नाम का उल्लेख करते हुए पार्षद चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदा था !फर्जी जाति प्रमाण पत्र ।

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सलमान ने कलेक्टर महोदय से भोजराज आसटकर के जाति प्रमाण पत्र की जांच की की मांग की है और जांच के दौरान यदि आसटकर की जाति फर्जी निकलती है तो जल्द से जल्द अयोग्य घोषित करके उनकी सदस्यता खत्म किया जाए। फर्जी जाति प्रमाण पत्र ।

अन्य बीजेपी पार्षदों की जानकारी भी हमारी टीम एकत्रित कर चुकी है जल्द ही कुछ तथ्यों के साथ जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।फर्जी जाति प्रमाण पत्र ।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE