डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम: कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन, डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम: कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन, डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
महासमुंद। डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने प्रेस वार्ता में कहा कि साय सरकार ने डेढ़ साल के भीतर चौथी बार बिजली की कीमतें बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा हमला किया है। कांग्रेस अब इस निर्णय के खिलाफ प्रदेशभर में ज़िला और ब्लॉक स्तर पर आंदोलन करेगी।
⚡ घरेलू, व्यावसायिक और कृषि बिजली दरों में बढ़ोतरी
डॉ. रश्मि ने बताया कि:
-
घरेलू उपभोक्ताओं पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
-
गैर-घरेलू खपत पर 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।
-
कृषि पंपों पर सर्वाधिक 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी गई है।
? किसान पहले से ही परेशान, अब बिजली भी महंगी
डॉ. रश्मि का कहना है कि छत्तीसगढ़ के किसान पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, अब कृषि पंपों की बिजली दरों में बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम
? कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा सरकार: बिजली दर तुलना
डॉ. रश्मि ने सरकार की तुलना करते हुए बताया:
| वर्ष | बिजली दर (₹ प्रति यूनिट) | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 2003 | ₹3.30 | रमन सरकार की शुरुआत |
| 2017-18 | ₹6.40 | कुल वृद्धि ₹3.10 (94%) |
| 2018-19 | ₹6.20 | चुनावी वर्ष में थोड़ी राहत |
| 2023 | ₹6.22 | कांग्रेस सरकार में सिर्फ ₹0.02 की वृद्धि (0.32%) |
| 2024 | ₹7.02 | साय सरकार में अब तक ₹0.80 की वृद्धि (13%) |
? बिजली के निजीकरण की तैयारी?
डॉ. रश्मि ने आरोप लगाया कि सरकार स्मार्ट मीटर और अडानी की कंपनी के प्रीपेड मीटर के जरिए उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूलने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की अघोषित कटौती रोज़मर्रा की बात बन चुकी है, लेकिन फिर भी दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम
? सरकारी विभागों का बकाया, आम जनता से वसूली?
डॉ. रश्मि का आरोप है कि सरकार बड़े अधिकारियों, मंत्रियों और सरकारी उपक्रमों के बकाया बिजली बिल वसूल नहीं कर रही, लेकिन आम जनता से वसूली कर रही है। लाइन लॉस और बिजली चोरी का भार भी आम लोगों पर डाला जा रहा है।डेढ़ साल में चौथी बार बढ़े बिजली के दाम
? पूरे प्रदेश में होगा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
डॉ. रश्मि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महासमुंद जिले के हर ब्लॉक और शहर में आंदोलन चलाएगी। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का वितरण कर दिया गया है:
? आंदोलन प्रभारी सूची (चयनित):
-
महासमुंद शहर: अध्यक्ष – खिलावन बघेल | प्रभारी – अमृत पटेल
-
झलप-पटेवा: अध्यक्ष – श्खिलावन साहू | प्रभारी – अनंत वर्मा
-
बागबाहरा ग्रामीण: अध्यक्ष – रवि निषाद | प्रभारी – गौरव चंद्राकर
-
बसना: अध्यक्ष – श्री विजय साहू | प्रभारी – फिरोज मेमन
-
सरायपाली शहर: अध्यक्ष – आर.एन. आदित्य | प्रभारी – श्कश यादव
-
छुईपाली: अध्यक्ष – बलराम भोई | प्रभारी – नरेन्द्र सेन









